खंडवा: होटल के कोल्हापुरी मटन में निकला चूहा, CM हेल्पलाइन शिकायत पर फूड इंस्पेक्टर ने लिए सैंपल
खंडवा में होटल से खरीदे गए कोल्हापुरी मटन में चूहा मिलने का मामला सामने आया है। खानशावली क्षेत्र के एक परिवार का आरोप है कि कहारवाड़ी स्थित होटल बिस्मिल्लाह से खरीदे गए मटन में चूहे का हिस्सा निकला। परिवार के 15 वर्षीय बालक ने खाना खाते समय उसे खा लिया।