फिरोजाबाद: "नेता सिर्फ MLA-मंत्री बनना चाहते हैं, धनगर की बात कोई नहीं करता" - टूंडला की चौपाल में फूटा गुस्सा
टूंडला, 28 सितंबर। ग्राम पंचायत छिकाऊ में धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चौपाल में वक्ताओं ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा।
चौपाल को संबोधित करते हुए भवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि नेता सिर्फ यह चाहते हैं कि वह MLA बन जाएं, मंत्री बन जाएं, लेकिन धनगर समाज की बात आज तक किसी MP-MLA ने नहीं की। उन्होंने कहा कि बड़ी आबादी होने के बावजूद धनगर समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से शासनादेश के बावजूद तहसीलों में धनगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। यदि विधानसभा चुनाव से पहले प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो समाज किसी भी दल का साथ नहीं देगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट भी मौजूद रहे। बैठक में दहेज, नशा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म करने पर भी चर्चा हुई।
---
सहमत हो तो शेयर करो 🔥
#Firozabad #DhangarSamaj #ViralVideo #UPPolitics #DDMNews