टूण्डला: 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
फिरोजाबाद। नगर पालिका परिषद टूण्डला द्वारा 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा।
इस संबंध में 28 सितंबर सोमवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी की उपस्थिति में बैठक हुई।
बैठक में सभासदगण और सफाई नायकों को अभियान की जानकारी दी गई। सभी वार्डों में एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग से केदार सिंह परमार, हुतेन्द्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अशोक कुमार शर्मा, वरिष्ठ लिपिक तिवारी लाल, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार, वार्ड 23 से चरण यादव, वार्ड 9 सभासद प्रतिनिधि महेश बघेल आदि मौजूद रहे।
आपके वार्ड में सफाई हुई? कमेंट करें 👇
#Tundla #FirozabadNews #SanchariRog #SwachhBharat #UPNews #DDMNews
@highlight