SIR के नाम पर वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप, फिरोजाबाद में जोरदार प्रदर्शन
फिरोजाबाद। गांधी लोहिया विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव गिरीश जोशी और जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वरिष्ठ अधिकारियों के सुझावों को संज्ञान में न लेने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निष्पक्ष जांच कराई जाए।
आपकी क्या राय है? कमेंट करें और शेयर करें 👇
#Firozabad #ElectionCommission #Protest #UPNews #DDMNews
@highlight