सदर: प्रयागराज: TGT-PGT छात्रों के धरने पर रात 2 बजे पुलिस ने किया धावा, धारा 163 का हवाला देकर धरना स्थल कराया खाली
Sadar, Allahabad | Sep 10, 2026
प्रयागराज में टीजीटी पीजीटी के आंदोलनरत प्रतियोगी छात्रों के प्रस्तावित 'महाधरने' से ठीक पहले बुधवार रात दो बजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। प्रस्तावित महाधरने से कुछ घंटे पहले रात करीब 2 बजे सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कई दिनों से डटे अभ्यर्थियों को हटा दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई।