अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, बिना नंबर की पिकअप जब्त
मलारना डूंगर। अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मलारना डूंगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनास बजरी से भरी एक बिना नंबर की पिकअप जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार को पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा एवं वृत्ताधिकारी राजेन्द्र मीणा आरपीएस के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना मलारना डूंगर के थानाधिकारी मंगललाल पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम खोहरी क्षेत्र से अवैध बनास बजरी से भरी पिकअप को जब्त किया।
पुलिस ने पिकअप के चालक/मालिक के खिलाफ प्रकरण, मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
कार्रवाई टीम में हेड कांस्टेबल बनवारी लाल, कांस्टेबल केदार प्रसाद एवं कांस्टेबल भरतलाल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
#hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdate #followersnonfollowers #highlight #सवाई #followers News57 Amita Meena Journalist SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity