घोड़ाडोंगरी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर तहसीलदार एवं सीएमओ ने घोड़ाडोंगरी की धाराखोह नदी के घाट का निरीक्षण किया
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा एवं नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ के एस उइके ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे घोड़ाडोंगरी की धाराखोह नदी के घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर नदी के घाट पर व्यवस्थाओं जायजा लिया। तहसीलदार ने नगर परिषद द्वारा विसर्जन को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।