घोड़ाडोंगरी: नीमपानी गांव के ग्रामीणों ने आबादी भूमि का पट्टा दिए जाने की मांग को लेकर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
नीमपानी गांव के गुरुवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने आबादी भूमि का पट्टा दिए जाने की मांग को लेकर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा को ज्ञापन सौपा। ग्रामीण अमित नागवंशी ने बताया नीमपानी गांव के ग्रामीणों ने आबादी भूमि का पट्टा दिए जाने की मांग को लेकर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा को ज्ञापन सौपा। ग्रामीण कई वर्षों से आबादी भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं।