घोड़ाडोंगरी: पूंजी गांव में शासकीय तालाब में डूबने से 6 साल के बालक की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के पूंजी गांव में शासकीय तालाब में डूबने से 6 साल के बालक की मौत हो गई। चोपना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बालक के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूंजी गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे शासकीय तालाब में डूबने से 6 साल के बालक अभिजीत राय निवासी पूंजी की मौत हो गई।