घोड़ाडोंगरी: जुवाड़ी गांव में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, बाइक सवार शिक्षक की मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
जुवाड़ी गांव में एक बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। रानीपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि जुवाड़ी में गुरुवार रात 8 बजे बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षक अनिल भोपते की मौत हो गई