घोड़ाडोंगरी: बेलोण्ड गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
बेलोण्ड गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सारनी पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेलोण्ड गांव में बुधवार शाम करीब 7 बजे आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से फुलजी काजले निवासी बेलोण्ड की मौत हो गई।