पाली: दशहरा देखने गए 45 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल में मिला, सागौन के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ
Pali, Korba | Oct 26, 2026 कोरबा जिले में दशहरा देखने गए 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। ग्राम देवरी निवासी दरश राम यादव 23 अक्टूबर को नुनेरा में दशहरा देखने गए थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन कराई के सागौन बाड़ी जंगल में उनका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।