कोरांव: सेमरी बाघराय में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत, मृतक पिता बेटी के विवाह का निमंत्रण बांटने आ रहा था
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के सेमरी बाघराय गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे मिराजुद्दीन उर्फ पप्पू (45) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उनके साढ़ू को चोट नहीं आई। मिराजुद्दीन, मकबूल के बेटे और भारतगंज, थाना मांडा के निवासी थे। वह अपनी बेटी खुशबू बानो के निकाह का निमंत्रण बांटने आ।