भोरे: भींगारी सिसई मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के भींगारी सिसई मुख्य पथ पर मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे हुए भीष्ण सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी इश्तियाक अहमद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इश्तियाक अहमद अपनी बाइक से भींगारी बाजार जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ़्तार बाइक ने सीधी टक्कर मार दी।