भोरे: कल्याणपुर में जनसुराज पार्टी कार्यकर्ता प्रीति किन्नर के द्वार पर समर्थकों की उमड़ी भीड़, किया अभिवादन
प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर में रविवार की दोपहर दो बजे जनसुराज पार्टी की जुझारू कार्यकर्ता प्रीति किन्नर के दरवाजे पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान समर्थकों ने अपने कार्यकर्ता का अभिवादन स्वीकार किया तत्पश्चात रमना फील्ड में प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में शामिल होने प्रीति किन्नर अपने काफिले के साथ रवाना हो गई। जय बिहार जय जय बिहार के नारे लगे।