भोरे: जगतौली ओपी में 4 पंचायतों के लोग करा सकेंगे FIR, भोरे थाना जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: थानाध्यक्ष ने किया योगदान
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी में शनिवार की दोपहर 3 बजे sp अवधेश दीक्षित ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा की जगतौली ओपी का सृजन होने से चार पंचायतों के लोगों को अब यही शिकायतें दर्ज की जाएगी। अब उन्हें भोरे थाना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जगतौली ओपी में डोमनपुर, बगहवा मिश्र, लामीचौर और जगतौली पंचायत को शामिल किया गया है।