भोरे: जागीरदारी बागहवा गांव में जमीनी विवाद की पंचायत करने गए सरपंच से मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के जागीरदारी बगहवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पंचायती करने गए सरपंच के साथ मारपीट की गई। जिसमें वे घायल हो गए। मामले को लेकर सरपंच केशव चंद्र सिंह ने थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि पंचायती के दौरान जागीरदारी बागहवा गांव के रामाश्रय भगत, गोविंद भगत और विद्यावती देवी ने मारपीट की। वही दूसरे पक्ष से भी मामला दर्ज कराया गया