भोरे: भोरे में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजद प्रखंड अध्यक्ष ने लोगों से किया जनसंपर्क, सक्रिय भागीदारी की अपील
भोरे में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष ऋषि यादव ने रविवार की दोपहर दो बजे जगतौली पंचायत के कावे गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात की और मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव के विजन को जनता के समक्ष रखा और बिहार के भविष्य के लिए प्रकाश डाला।