भोरे: हुस्सेपुर में शराब कांड के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने आरोपी को छुड़ाया; सत्ता पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में शराब कांड के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर आरोपी को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया। भीड़ ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की। घटना बीते शुक्रवार की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सोमवार की दोपहर सता पक्ष के तरफ से अपनी प्रतिक्रिया दी गई। जिसमें जीरो टॉलरेंस की बात हुई।