कुंडा: डीएम ने मनगढ़ धाम का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शनिवार शाम 6 बजे कुंडा स्थित मनगढ़ धाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं और स्वच्छता का जायजा लिया। इसके साथ ही, उन्होंने धाम परिसर में संचालित अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, संसाधनों और मरीजों को मिल रहे उपचार की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।