प्रयागराज: महिला ने रंगदारी मांगने और छेड़खानी का आरोप लगाकर करेली थाने में वकील सहित चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
थाना करेली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने वकील सहित चार लोगों पर जान से मारने की धमकी व छेड़खानी करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक मुकदमे की पैरवी के दौरान उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।