प्रयागराज: अल्लापुर में पूर्व विधायक विजय मिश्र की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, भदोही पुलिस ने की कार्रवाई
बड़ी संख्या में फोर्स के साथ अल्लापुर में पहुंची भदोही की पुलिस ने माफिया विजय मिश्र के इस करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर दिया। साथ ही मुनादी भी कराई गई। इसके पहले माफिया के कई करीबियों के साथ ही बेटी सीमा मिश्रा और भतीजे पूर्व ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र की भी करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।