प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद का शार्प शूटर बल्ली पंडित को चकिया से किया गया अरेस्ट
बुधवार को माफिया अतीक अहमद के शार्प शूटर बल्ली पंडित को प्रयागराज पुलिस ने 10 बम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बल्ली थाना खुल्दाबाद के चकिया इलाके में झोले में बम लेकर देखा गया था। बल्ली और उसके साथियों के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में बालू कारोबारी श्याम पाल ने ₹20 लाख रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था।