प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद पर नैनी जेल से ₹10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बालू व्यापारी ने दर्ज कराई FIR
माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद समेत आठ लोगों पर ₹10 लाख की रंगदारी मांगने को लेकर FIR दर्ज हुई है। अली अभी नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। पुरामुफ्ती के बालू व्यापारी का आरोप है कि इलाके के मुज्जसिर, असाद और अन्य लोगों ने उसे रास्ते में रोककर धमकी दी कि जेल से अली भाई ₹10 लाख मंगा रहे हैं।