प्रयागराज: अतीक अहमद के गुर्गे बल्ली पंडित को पुलिस ने 10 बम के साथ चकिया से किया गिरफ्तार, शाइस्ता के बारे में मिल सकते हैं सुराग
माफिया अतीक अहमद के गुर्गे बल्ली पंडित को खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 10 बम बरामद हुए हैं। बीते 27 मार्च को बल्ली और उसके साथी के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में बालू कारोबारी ने ₹20 लाख रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। बल्ली पर पहले से 15 मुकदमे दर्ज हैं।