चौबेपुर पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Feb 23, 2024 चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कादीपुर रेलवे स्टेशन थाना चौबेपुर से अभियुक्त रमेश करवल निवासी परानापुर कंजड़ बस्ती थाना चौबेपुर वाराणसी को शुक्रवार को 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।