काशी में PM मोदी का राहुल पर निशानाः बोले- उनके खुद के होश ठिकाने नहीं... यूपी के बच्चों को नशेड़ी बता रहे
Sadar, Varanasi | Feb 23, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी की एक जनसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- कांग्रेस के युवराज काशी की धरती पर आकर काशी और यूपी के युवाओं को नशेड़ी कह रहे हैं। जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं, वे मेरे काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं, अरे परिवारवादियों यूपी का भविष्य युवा बदल रहे हैं।