पीएम मोदी ने बनास काशी संकुल समारोह में 13 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की दी सौगात
Sadar, Varanasi | Feb 23, 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी की धरती से इंडी गठबंधन को सीधे सीधे निशाने पर लिया। बनास काशी संकुल के उद्घाटन समारोह और पूर्वांचल के लिए 13 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरांत पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दशकों के भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण ने यूपी को पिछड़ा रखा।