सीर गोवर्धन पहुंचे पीएम, संत शिरोमणि के चरणों में नवाया शीश, जनसभा में दिया संदेश
Sadar, Varanasi | Feb 23, 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संत शिरोमणि की जन्मस्थली पहुंच गए हैं। सीर गोवर्धन स्थित रविदास मंदिर में पीएम उनकी प्रतिमा के सामने शीश नवाएंगे। वहीं रविदास की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण और म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा के जरिए लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब को भी साधने की कोशिश करेंगे।