चोलापुर के भिदूर गांव में लगा टीबी मुक्त पंचायत अभियान का स्वास्थ्य शिविर
Sadar, Varanasi | Feb 23, 2024 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान व राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद के चोलापुर ब्लॉक के भिदूर गाँव में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग व पीरामल फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।