पुनपुन नदी से लापता युवक का शव बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-33 किया जाम
जहानाबाद। परसबिगहा थाना क्षेत्र के कसई गांव निवासी उपेंद्र मालाकार (31) का शव मंगलवार को पुनपुन नदी से बरामद किया गया। वह 31 अगस्त से लापता था। शव मंगरा मेला के समीप नदी से बरामद होने की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल अरवल जिले के क्षेत्र में पड़ता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। युवक के लापता होने के बाद स्वजन उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार को नदी से शव बरामद होने के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कसई गांव के समीप एनएच-33 पर अरवल-जहानाबाद मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण घटना की जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
#जहानाबाद #kinjar #अरवल #वीडियोवायरल #jehanabadlive #जहानाबादलाइव #ArwalNews