गावां: मनरेगा को लेकर हुई समीक्षा बैठक, कई निर्देश जारी
Gawan, Giridih | Nov 29, 2025 गावां प्रखंड कार्यालय में शनिवार की दोपहर बारह बजे बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में सभी मनरेगा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित मनरेगा बीपीओ, ए ई संतोष कुमार, जेई रिजवान अंसारी समेत सभी पंचायत के रोजगार सेवक और कम्प्यूटर ऑपरेटर मनरेगा के सभी योजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया।