Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Aap
usr20446412
एशियन गेम में कांस्य पदक विजेता चंबा की उड़नपरी सीमा ने मेडल जीतने के बेटीयों को लेकर बाद क्या कुछ कहा सुनिए
Dharwala, Chamba
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
कार्तिक स्वामी कुगती
Dharwala, Chamba | Oct 8, 2026
दुर्गम टुंडरू में पहुंची आयुष विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट, 89 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खुशी, आयुर्वेदिक उपचार और योग के प्रति किया जागरूक हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो पांगी, जनजातीय क्षेत्र पांगी के दुर्गम गांव टुंडरू, ग्राम पंचायत हुड़ान में आयुष विभाग चंबा की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने ग्रामीणों को घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाकर सराहनीय पहल की है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विभागीय टीम ने गांव में एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर कुल 89 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिता शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों के रक्तचाप की जांच करने के साथ 39 लोगों के शुगर टेस्ट और 17 लोगों के हीमोग्लोबिन टेस्ट किए। जांच के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आयुर्वेदिक दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं। मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने ग्रामीणों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान लोगों को योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देने के साथ विभिन्न योगासन भी करवाए गए। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित आईईसी सामग्री वितरित कर ग्रामीणों को विभिन्न रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिता शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग का मुख्य उद्देश्य जिले के दुर्गम, जनजातीय और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, उपचार, आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग “स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार” की भावना को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिविर में डॉ. राजिंदर ठाकुर, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी दलीप जरयाल तथा देविंदरा कुमारी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के सफल आयोजन में उपमंडलीय पांगी आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजना ठाकुर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर राज्य औषधीय पादप बोर्ड हिमाचल प्रदेश के नोडल ऑफिसर डॉ. अनुज कौशल ने किसानों को बोर्ड की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से क्षेत्र की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप औषधीय पौधों का चयन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देकर किसान अपनी आय में वृद्धि करने के साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित कर सकते हैं। आयुष विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जिले के दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग की यह पहल ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आयुर्वेद, योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Dharwala, Chamba | Oct 8, 2026
अपने ही विद्यालय में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचना मेरे लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण : पुरुषोत्तम कुमार हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर (मांधा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर का बुधवार को बड़ी धूमधाम के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में प्रधान ग्राम पंचायत तुंदा, विकासखंड भरमौर पुरुषोत्तम कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान NSS स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने लोक नृत्य, गीत, भाषण सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि अपने ही विद्यालय में NSS शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना उनके जीवन के सबसे यादगार और भावुक पलों में से एक रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय ने उन्हें शिक्षा देकर जीवन में आगे बढ़ने और समाज की सेवा करने के योग्य बनाया, आज उसी विद्यालय के मंच से विद्यार्थियों को संबोधित करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। पुरुषोत्तम कुमार ने सात दिवसीय NSS शिविर के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त अध्यापकगण, NSS कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवी विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने गांव-गांव जाकर सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि NSS के माध्यम से सीखे सेवा, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कारों को वे अपने जीवन में भी अपनाएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि विद्यार्थी शिक्षा के साथ समाजसेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तो वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवी विद्यार्थियों को सात दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम कुमार का आभार व्यक्त किया गया तथा NSS शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और स्वयंसेवियों को बधाई दी गई।
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026
सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधा में एनएसएस के शिविर के समापन पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026
सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधा के समापन पर क्या कुछ कहा NSS के प्रभारी व प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने सुनिए
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026
भाजपा नेताओं के बाद अब पांगी में कांग्रेस ने संभाला मोर्चा, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने घाटी में डाला डेरा; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026
भरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बदला मौसम, 2 से 6 इंच तक ताजा बर्फबारी मणिमहेश डल झील, कुगती और जालसू जोत में गिरी बर्फ; निचले क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड, भेड़पालकों की बढ़ी परेशानी
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026
एशियन गेम्स में तिरंगा लहराने के बाद चंबा पहुंचीं ‘उड़नपरी’ सीमा, ऐतिहासिक चौगान में खिलाड़ियों संग जमकर थिरकीं
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026