Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
usr20446412
भाजपा नेताओं के बाद अब पांगी में कांग्रेस ने संभाला मोर्चा, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने घाटी में डाला डेरा; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश
Dharwala, Chamba
| Oct 7, 2026
MORE NEWS
अपने ही विद्यालय में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचना मेरे लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण : पुरुषोत्तम कुमार हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर (मांधा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर का बुधवार को बड़ी धूमधाम के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में प्रधान ग्राम पंचायत तुंदा, विकासखंड भरमौर पुरुषोत्तम कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान NSS स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने लोक नृत्य, गीत, भाषण सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि अपने ही विद्यालय में NSS शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना उनके जीवन के सबसे यादगार और भावुक पलों में से एक रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय ने उन्हें शिक्षा देकर जीवन में आगे बढ़ने और समाज की सेवा करने के योग्य बनाया, आज उसी विद्यालय के मंच से विद्यार्थियों को संबोधित करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। पुरुषोत्तम कुमार ने सात दिवसीय NSS शिविर के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त अध्यापकगण, NSS कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवी विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने गांव-गांव जाकर सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि NSS के माध्यम से सीखे सेवा, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कारों को वे अपने जीवन में भी अपनाएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि विद्यार्थी शिक्षा के साथ समाजसेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तो वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवी विद्यार्थियों को सात दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम कुमार का आभार व्यक्त किया गया तथा NSS शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और स्वयंसेवियों को बधाई दी गई।
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026
सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधा में एनएसएस के शिविर के समापन पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026
सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधा के समापन पर क्या कुछ कहा NSS के प्रभारी व प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने सुनिए
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026
भरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बदला मौसम, 2 से 6 इंच तक ताजा बर्फबारी मणिमहेश डल झील, कुगती और जालसू जोत में गिरी बर्फ; निचले क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड, भेड़पालकों की बढ़ी परेशानी
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026
एशियन गेम्स में तिरंगा लहराने के बाद चंबा पहुंचीं ‘उड़नपरी’ सीमा, ऐतिहासिक चौगान में खिलाड़ियों संग जमकर थिरकीं
Dharwala, Chamba | Oct 7, 2026
सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधा में पांचवें दिन बच्चों ने पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश
Dharwala, Chamba | Oct 6, 2026
ओलंपिक में मेडल लाने पर चंबा के चुराह की सीमा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी सम्मानित देखीए क्या कुछ कहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने
Dharwala, Chamba | Oct 6, 2026
राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे के चलते मुख्यमंत्री का होली दौरा स्थगित 8 अक्टूबर का प्रस्तावित दौरा रद्द, जल्द घोषित होगी नई तारीख : ललित ठाकुर हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो होली। राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भरमौर विधानसभा क्षेत्र के होली का प्रस्तावित 8 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। यह जानकारी एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने होली में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। ललित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का 8 अक्टूबर को प्रस्तावित होली दौरा फिलहाल स्थगित हुआ है। जल्द ही मुख्यमंत्री के अगले दौरे की तारीख निर्धारित कर सार्वजनिक कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर हाल में होली आएंगे और क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही थीं। उनके दौरे के दौरान लाके वाली माता मंदिर जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके अलावा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करवाया जा सकता है। ललित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के होली दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है और नई तारीख तय होने के बाद तैयारियों को फिर से गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों और समस्याओं को भी रखा जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 8 अक्टूबर को होली दौरा प्रस्तावित था। दौरे को लेकर प्रशासन के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। अब राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे के कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री का यह दौरा स्थगित किया गया है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य खणी वार्ड सुभाष चंद, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर तथा ग्राम पंचायत कुलेठ के पूर्व प्रधान शंकर ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
Dharwala, Chamba | Oct 6, 2026