जमुई:, पुलिस पर हमला करने मामले में मंटू यादव हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस टीम पर हमला करने मामले में बालू माफिया की गिरफ्तारी करने टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव पहुंची पुलिस को छापेमारी के दौरान मंटू यादव के घर से एक राइफल, एक पिस्टल और 11 राउंड गोली मिल गई साथ ही फरार बालू माफिया मंटू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जो पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उक्त जानकारी सोमवार की शाम 4:00 बजे SP विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है।
उन्होंने बताया ने बताया कि मंटू यादव का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। उसके खिलाफ पुलिस पर हमला, हत्या के प्रयास, अवैध बालू कारोबार सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने प्रतापपुर गांव में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब उसके घर की तलाशी ली गई तो वहां से एक देसी रायफल, एक देसी पिस्टल और 11 जिंदा गोलियां बरामद हुईं। बरामद हथियारों और कारतूसों को जब्त कर लिया गया है तथा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध बालू कारोबार और उससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मंटू यादव से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में संगठित अपराध और अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। #Crime #CrimeNews #jamuitopnews #jamuibihar #jamuicity #spjamui #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026