सदर: सपा राज में शिक्षा व्यवस्था चौपट थी, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश 2027 नहीं, 2047 का इंतजार करें
Sadar, Allahabad | Sep 6, 2026
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को प्रयागराज प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। 26 हजार बेसिक विद्यालयों को बंद किए जाने के अखिलेश यादव के आरोप पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, "सूप बोले तो बोले, छलनी क्या बोले जिसमें बहत्तर छेद।"