✅ विश्व स्ट्रोक दिवस पर उत्कृष्ट स्कूल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र भोपाल द्वारा केंद्र के निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर गुरूवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सुश्री अभिलाषा विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016, विशेष एवं समावेशी शिक्षा, सुगम्य आधारभूत संरचना, यूडीआईडी कार्ड, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण तथा शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. अर्चना पाठक ने स्ट्रोक के कारण, प्रमुख लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर चिकित्सा सहायता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्ट्रोक की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार से संभावित जटिलताओं एवं दिव्यांगता के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष यादव, उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री नितिन सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनपद शिक्षा केंद्र टिमरनी के श्री मोहन राजपूत का विशेष सहयोग रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#WorldStrokeDay #Awareness #Harda #Divyangjan #हरदा
3 views | Harda, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026