फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र से 8 तारीख को गई लड़की को पुलिस ने बरामद किया, सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया
थाना रसूलपुर क्षेत्र से आठ तारीख को एक लड़की घर से निकल गयी थी जिसको लेकर परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी, जिसको लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में थाना रसूलपुर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। चर्चा रही मध्य प्रदेश की ओर से बरामद किया गया। लड़की का स्वास्थ्य बेहतर न होने पर उसे इलाज व मेडिकल को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।