फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र में भारत टॉकीज के पास मायके आई दो विवाहिता बहनों के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस ने कराया मेडिकल
थाना रसूलपुर क्षेत्र भारत टॉकीज के पास अपने मायके आई दो विवाहिता बहनें तानया व शिवानी को गुरूवार दोपहर दो बजे करीबन थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा मेडिकल को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां दोनों का आरोप था कि घर के लोगों का दूसरी गली के लोगों से झगडा हो गया, जिन्होंने कई लोगों संग घर पर आकर मारपीट कर दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गयी।