फिरोज़ाबाद: एनआरसी प्रकरण में फरार अभियुक्त को थाना दक्षिण पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने एसएसपी द्वारा चलाये जा रहे अभियान को लेकर एनआरसी प्रकरण में फरार चल रहे एक अभियुक्त सैफुल्ला उर्फ सैफुद्दीन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नालबंद चौराहा थाना दक्षिण को गुरूवार शाम पांच बजे करीबन गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह संग उपनिरीक्षक ओंकार सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार रहे