फिरोज़ाबाद: साइबर अपराध थाना पुलिस ने ठगी के मामले में ₹45389 कराए वापस
वादी अरुण निवासी लेबर कॉलोनी के साथ सात नवम्बर 2024 को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से धोखाधडी करके 76, 562, रुपये ठग लिये थे। जिसकी शिकायत वादी अरूण कुमार द्वारा थाना साइबर अपराध को दी गयी थी। एसएसपी के निर्देशन में थाना साइबर पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित को पत्राचार कर विधिक कार्यवाही करते हुए वादी के 45,389 रु सकुशल वापस कराए गए।