Bihar : सड़क है या घायल मरीज? बिहार में टूटी सड़क पर टांके लगाने की तस्वीर देखकर लोग बोले- 'इंजीनियर नहीं सर्जन बुलाए गए हैं'
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पहले ड्रिल मशीन से सड़क में छेद किया जा रहा है, फिर उसमें छड़ का एंगल, सीमेंट और अन्य मैटेरिटल को भर कर मरम्मत करने की कोशिश की जा रही है। इससे संबंधित 2.25 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। हालांकि हम (पूछो इंडिया ) इस वीडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता और ये वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाई है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं,
सोशल मीडिया साइट एक्स पर सचिन गुप्ता नामक एक यूजर ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- 'हमारे यहां टूटी–फूटी सड़कों पर भी टांके लगाकर उन्हें दुरुस्त किया जाता है !! संपर्क करें : बिहार सरकार।' इस वायरल वीडियो पर लोग कई तरह की प्रक्रिया दे रहे हैं।
#bihar #BiharNews #viralvideoシ #viralreels #puchoindia