लखीसराय जिला अतिथि गृह में गुरुवार की दोपहर 1,45 पर जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अरविंद कुमार निराला पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यवसायी और जदयू कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। सभी ने बुके देकर उनका जोरदार स्वागत किया।