नेकीराम कॉलेज के सामने सरेआम लाठीबाजी: पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बेकाबू हुए हालात, वीडियो वायरल
रोहतक: पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सामने सरेआम गुंडागर्दी और लाठीबाजी का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस की तैनाती होने के बावजूद उपद्रवियों ने खुलेआम लाठियां भांजीं और जमकर हंगामा किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलेज के बाहर अज्ञात युवाओं के गुट आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते लाठियां चलने लगीं। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी स्थिति बेकाबू बनी रही, जिससे राहगीरों और छात्रों में भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 18, 2026