पाटन: ग्राम पौड़ी मझगवां की महिला ने एसपी कार्यालय में मारपीट के बाद कार्रवाई न होने की शिकायत की
Patan, Jabalpur | Sep 29, 2026 ग्राम पौड़ी की रहने वाली महिला ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की और मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। एस पी ऑफिस पहुंचकर सविता झरिया ने आरोप लगाया कि तीरथ झरिया नाम के आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। मामले की पाटन थाने में दर्ज कराई गई लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।