मोठ: मोठ रेंज की भुजोंद पौधशाला में कृषि एवं वानिकी छात्रों का शैक्षिक भ्रमण, विशेषज्ञ ने दी तकनीकी जानकारी
Moth, Jhansi | Aug 21, 2026 मोठ रेंज की भुजोंद पौधशाला में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी कृषि एवं वानिकी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. सिद्धार्थ आर्य ने विद्यार्थियों को वानिकी और पौधशाला प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।