माण्डल: जीवलिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत
मांडल। जीवलिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। भीलवाड़ा से ब्यावर जा रही बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक पुत्र रामेश्वर लाल खटीक, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भीलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।