चांडिल: चांडिल गोलचक्कर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पहाड़ का हिस्सा धंसा, भारी बारिश व सड़क निर्माण की कटाई बनी वजह
टाटा-रांची एनएच-33 स्थित चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए काटे गए पहाड़ का एक हिस्सा मंगलवार सुबह 8 बजे अचानक धंस गया।पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से यह प्राकृतिक खतरा सामने आया है।गनीमत रही कि घटना के वक्त मार्ग पर कोई वाहन नहीं था,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।निर्माण के लिए काटा गया पहाड़ बना खतरा।एनएच 33 के चौड़ीकरण के दौरान सड़क विस्तार।