भगवानपुर: सड़क पर अचानक कुत्तों के आने से बाइक सवार युवक घायल, स्थानीय लोगों ने पीएचसी पहुंचाकर कराया इलाज
भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में रविवार की शाम करीब पांच बजे सड़क पर अचानक कुत्तों के आ जाने से बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के हांडालपुर निवासी दीपांशु कुमार के रूप में हुई है।