कासगंज: अमापुर रोड पर स्थित सूरज प्रकाश डागा इण्टर कॉलेज में पुलिस ने छात्र छात्राओ को यातायात के प्रति किया जागरूक
अमापुर रोड पर स्थित सूरज प्रसाद डागा इंटर कॉलेज में यातायात नियमो के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। जागरूकता के दौरान छात्र छात्राओं को रोड कैसे पार किया जाए इसकी जानकारी दी गई। और यात्रा करते समय यातायात नियमो का पालन करने,और रोड दुर्घटनाओ के प्रति सजग रहने के लिए भी बताया गया। पुलिस ने 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन नही चलाने के लिए शपथ दिलाई।